अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर बाबासाहब का लेख सबसे अधिक बार पढ़ा जाता है। लेकिन फिर भी हिंदी, मराठी, कन्नड़, गुजराती आदि भाषाओं की विकिपीडियाओं में बाबासाहब का लेख सालाना सबसे अधिक पढ़े जाने वाले टॉप 10 लेखों में आता है।
English Wikipedia पर भी पॉपुलर है डॉ. आंबेडकर, अप्रैल में 3 बार रहे हैं Top पर
Ambedkar in Wikipedia – अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर भी पॉपुलर है डॉ. आंबेडकर, अप्रैल में 3 बार रहे हैं Top पर
Most Popular Wikipedia Articles of the Week नाम से अंग्रेज़ी विकिपीडिया (English Wikipedia) अपने प्रति सप्ताह के सबसे लोकप्रिय टॉप 25 लेखों की सूची यानी सबसे अधिक बार पढ़ें गए टॉप 25 लेखों की सूची जारी करता है।
आज हम जानेंगे कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का अंग्रेजी लेख कब-कब इन top 25 लेखों की सूचीयों में शुमार हुआ है।
अब तक कुल 3 बार B. R. Ambedkar लेख किसी सप्ताह के टॉप 25 लेखों में शुमार हुआ है।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर बाबासाहब का लेख सबसे अधिक बार पढ़ा जाता है। लेकिन फिर भी हिंदी, मराठी, कन्नड़, गुजराती आदि भाषाओं की विकिपीडियाओं में बाबासाहब का लेख सालाना सबसे अधिक पढ़े जाने वाले टॉप 10 लिखो में आता है।
वैसे अंग्रेज़ी विकी पर अमेरिकी और ब्रितानी लेखों की जानकारी सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है, क्योंकि वहां ही अंग्रेज़ी का सबसे अधिक प्रचलन है।
Ambedkar Wikipedia
विकिपीडिया पर डॉ. आंबेडकर कि लोकप्रियता जुड़े इस एक पहलू के बारे में विस्तार से जानते और समझते है…
2021 : 11 से 17 अप्रैल – ambedkar wikipedia in hindi
Even without a Google Doodle or such, India still came en masse to read the article on the chief architect of their constitution, who had his 130th anniversary on April 14. The Americans may have also been intrigued after Congressman Ro Khanna introduced a resolution in their congress to honor Ambedkar’s birthday.
ambedkar wikipedia in hindi
2016 : 10 से 16 अप्रैल
इससे पहले 2016 के तारीख 10 से 16 अप्रैल इस सप्ताह में इस बार बाबासाहब के लेख को 4,21,000 views मिले थे। और वह 17वें स्थान पर रहा। यह डॉ. आंबेडकर का 125वा जयंतीवर्ष था, और तब आंबेडकर जयंती भारत समेत संयुक्त राष्ट्र (United Nations) और पूरी दुनिया में मनाई गई।

2015 : 12 से 18 अप्रैल
इसके बाद 2015 में पहली बार बाबासाहब का लेख अप्रैल के टॉप 25 इन लेखों में शामिल हुआ था। 12 से 18 अप्रैल इन 7 दिनों में 7,90,000 बार लेख को पढ़ा गया, और वह टॉप 25 लेखों की सूची में 9वें नंबर पर रहा।
इसी वर्ष Google ने भी बाबासाहब को अभिवादन किया था। 14 अप्रैल 2015 को, बाबासाहब आंबेडकर के 124 वें जन्मदिन के लिए एक Google Doodle प्रकाशित किया गया था। इस डूडल को भारत, अर्जेंटीना, चिली, आयरलैंड, पेरू, पोलैंड, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम में चित्रित किया गया था।
2016 और 2021 के दोनों सप्ताह की तुलना में इस 2016 के सप्ताह में B. R. Ambedkar लेख के views और rank बेहतर थी।

और कब-कब बाबासाहब का अंग्रेजी लेख टॉप 25 लेखों में आ सकता है?
अगले सभी वर्षों के अप्रेल माह के एक सप्ताह में बाबासाहब का लेख टॉप 25 लेखों में शामिल हो सकता है। जयंती दिवस के अलावा बाबासाहब का मुंबई में इंदु मिल में बन रहा है मूर्ति-स्मारक ‘स्टैचू ऑफ इक्वलिटी‘ यानी ‘समानता की प्रतिमा‘, इसका जब अनावरण 2024 में होगा तब यह लेख टॉप 25 लेखों की सूची में आने की एवं बेहतर Rank कि अधिक संभावना है।
क्योंकि यह statue दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा होंगी, जिसकी ऊंचाई 450 फीट होगी, जो स्टैचू ऑफ यूनिटी और स्प्रिंग टेंपल बुद्ध के बाद सबसे बड़ी प्रतिमा होंगी। इसलिये इस बार न केवल भारत बल्की पुरी दुनिया की नजर इस मौके पर होगी।
ambedkar wikipedia in hindi
14 अप्रैल (2016 से 2021)
आइए अब हम जानते हैं कि अलग-अलग वर्षों में आंबेडकर जयंती के दिन B. R. Ambedkar लेख को कितने views मिले और उस 1 दिन के सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में इस लेख की क्या रैंक रहीं..। (1 जुलाई 2015 से ही आंकडे उपलब्ध है)
अगर हम अकेले 14 अप्रैल इस एक दिन का विचार करें तो सबसे अधिक बार (1 जुलाई 2015 से अब तक) 14 अप्रैल 2021 को ही बाबासाहब का लेख सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है।
- 14 अप्रैल 2015 — उपलब्ध नहीं
- 14 अप्रैल 2016 — 1,56,060 (4th)
- 14 अप्रैल 2017 — 1,29,281 (14th)
- 14 अप्रैल 2018 — 1,62,042 (9th)
- 14 अप्रैल 2019 — 1,45,858 (21st)
- 14 अप्रैल 2020 — 2,31,977 (5th)
- 14 अप्रैल 2021 — 3,00,734 (4th)

ambedkar wikipedia in hindi
अप्रैल माह (2015 से 2021)
अब हम अलग-अलग वर्षों में पूरे अप्रैल माह यानी 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक B. R. Ambedkar लेख को कितनी बार पढ़ा गया, और उस महिने के सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में इस लेख की रैंक क्या रहीं, इसे हम तुलनात्मक रूप से समझते है। 1 जुलाई 2015 से ही विकिपीडिया के आंकडे उपलब्ध है।
उपलब्ध आंकडे देखकर यह मालूम पडता है कि 2021 के अप्रैल माह में ही बाबासाहब का लेख सबसे ज्यादा बार (7,93,832) पढ़ा गया है। लेकीन 2015 के 12 से 18 अप्रैल इन 7 दिनों में 7,89,883 बार बाबासाहेब का लेख को पढ़ा गया था, इसका संदर्भ मिलता है। इस अप्रैल माह के बाकी 23 दिनों में करीब 60,000 बार लेख को पढ़ा गया होगा।
- अप्रैल 2015 — 8,50,000 (अनुमान)
- अप्रैल 2016 — 6,23,984 (163rd)
- अप्रैल 2017 — 4,77,236 (293th)
- अप्रैल 2018 — 6,37,265 (172nd)
- अप्रैल 2019 — 4,65,460 (293rd)
- अप्रैल 2020 — 6,08,561 (322nd)
- अप्रैल 2021 — 7,93,832 (110th)

अंग्रेज़ी विकिपीडिया वैश्विक है इसलिए वहां पर बाबासाहब के article की रैंक 100 से ज्यादा है। किंतु अगर हम भारतीय संस्करण वाली विकिपीडिया को देखेंगे, जैसे हिंदी विकिपीडिया, मराठी विकिपीडिया, गुजराती विकिपीडिया, तमिल विकिपीडिया, तेलुगू विकिपीडिया, बांग्ला विकिपीडिया आदि, तो वहां हर साल के अप्रैल माह में सबसे पढ़े गए लेखों में पहला नाम यानी 1st rank डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लेख को ही मिली हुई आपको दिखेगी।
ambedkar wikipedia
समकालीन लोगों में भी ज्यादा प्रसिद्ध डॉ आंबेडकर
- अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, वल्लभभाई पटेल, विनायक दामोदर सावरकर, बाल गंगाधर तिलक, रविंद्रनाथ टैगोर, मोहम्मद अली जिना जैसे तमाम समकालीन लोगों से ज्यादा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को पढ़ा जाता है।
- तथा वे स्वामी विवेकानंद, शिवाजी महाराज, सम्राट अशोक, बादशाह अकबर जैसे अन्य प्रसिद्ध लोगों से भी से लोकप्रिय है।
- अपने समकालीन भारतीय लोगों में केवल महात्मा गांधी को ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से ज्यादा लोग पढ़ते हैं। क्योंकी गांधी की वैश्विक नेता के रूप में जो छवि है वो काफ़ी बडी है।
- आंबेडकर नाम यूं भी इस देश में उतना ही जाना पहचाना है, जितना कि गांधी या नेहरू।

ambedkar wikipedia
यह भी पढें :
- 2020 के हिन्दी विकिपीडिया पर देखें जाने वाले टॉप-20 चरित्र लेख
- कन्नड़ विकिपीडिया में सबसे ज्यादा पढा जाने वाला लेख है ‘बी. आर. आंबेडकर”; तथा मराठी विकिपीडिया में ‘शिवाजी महाराज’
- डॉ. बाबासाहब आंबेडकर से जुड़ी सभी फिल्में एवं डॉक्यूमेंट्रीज के videos देखिए यहां पर
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर बनी हैं 15+ फिल्में; इन अभिनेताओं ने निभाई बाबासाहेब की भूमिकाएं
- १३०व्या जयंतीच्या निमित्ताने महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांचे १३० प्रेरणादायक व अनमोल सुविचार
- डॉ. आंबेडकर के वंशज – राजरत्न आंबेडकर का जीवन परिचय
(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)