बौद्ध धर्म कैसे अपनाया जाता है? | How to adopt Buddhism?

अपने दैनंदिन व्यवहार में या अपने जीवन में त्रिशरण, पंचशील और प्रतिज्ञाओं का पालन करने वाला व्यक्ति बौद्ध कहलाता है। आज हम जानेंगे कि बौद्ध धर्म कैसे अपनाया जाता है ।  how to adopt buddhism in hindi  

भारत में बौद्ध धर्म कैसे अपनाया जाता है?

बौद्ध धर्म कैसे अपनाएं : बौद्ध धर्म अपनाने की प्रक्रिया को धम्म दीक्षा या बुद्ध धम्म ग्रहण कहा जाता है। भारत में आमतौर पर बौद्ध धम्म ग्रहण करने के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बताई गई बाईस  प्रतिज्ञाओं के साथ “त्रिशरण और पंचशील” को अपनाया जाता है।

बौद्ध धर्म अपनाने के नियम

किसी मनुष्य को बौद्ध धर्म को अपनाने के लिए विधिवत धम्म दीक्षा लेनी पड़ती है। बौद्ध धर्म की दीक्षा आमतौर पर विहार यानी बौद्ध मंदिर में दी जाती है। how to become a buddhist in india

बौद्ध धम्म की दीक्षा किसी बौद्ध भिक्षु या भिक्षुणी द्वारा अथवा किसी उपासक या उपासिका द्वारा दी जाती है। दीक्षा विधि में बौद्ध धर्म अपनाने वाले मनुष्य को त्रिशरण और पंचशील ग्रहण करना होता है। 

त्रिशरण ग्रहण (तीन शरणों की शपथ)

त्रिशरण निम्नवत है –

1) बुद्धम शरणम गच्छामि (मैं बुद्ध को शरण जाता हूं)
2) धम्मम शरणम गच्छामि (मैं धम्म को शरण जाता हूं)
3) संघम शरणम गच्छामि (मैं संघ को शरण जाता हूं)

बुद्ध, धम्म और संघ यह तीन रत्न यानी त्रिरत्न हैं, और इन्हें ग्रहण कर कोई व्यक्ति बुद्धिस्ट बनता है। त्रिशरण के अलावा पंचशील भी मनुष्य को ग्रहण करना अनिवार्य हैं। how to adopt buddhism in india

 

पंचशील पालन (पाँच नैतिक प्रतिज्ञाएँ)

पंचशील बौद्ध धर्म की मूल आचार संहिता है जिसको बौद्ध उपासकों एवं उपासिकाओं के लिये पालन करना आवश्यक माना गया है।

भगवान बुद्ध द्वारा अपने अनुयायिओं को दिया गया पंचशील निम्नवत है-

1. हिंसा न करना,

2. चोरी न करना,

3. व्यभिचार न करना,

4. झूठ न बोलना,

5. नशा न करना।

 

पंचशील पालि में यह निम्नवत है-

  1.  पाणातिपाता वेरमणी-सिक्खापदं समादयामि।।
  2.  अदिन्नादाना वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
  3.  कामेसु मिच्छाचारा वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
  4.  मुसावादा वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।
  5.  सुरा-मेरय-मज्ज-पमादठ्ठाना वेरमणी- सिक्खापदं समादयामि।।

 

डॉ. आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएँ

बौद्ध धम्म की दीक्षा लेने वाला व्यक्ति अगर हिंदू हो तो उसे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बौद्धों को दी गई 22 प्रतिज्ञाएं भी लेनी पड़ती है। डॉ. आंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में बौद्ध धर्म अपनाते समय 22 प्रतिज्ञाएँ दिलाई थीं, जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है। (how to convert to buddhism from hinduism)

कुल मिलाकर, किसी बौद्ध भिक्षु या बौद्ध उपासक द्वारा त्रिशरण, पंचशील ग्रहण कर और साथ ही 22 प्रतिज्ञाओं अनुपालन करने के उपरांत कोई व्यक्ति बुद्धिस्ट बनता है।


बौद्ध धर्म अपनाने के तरीके

  1. दीक्षा समारोह में भाग लें – किसी बौद्ध भिक्षु या धम्मगुरु की उपस्थिति में त्रिशरण और पंचशील लेकर बौद्ध धम्म अपनाया जाता है।

  2. स्वतः भी बौद्ध धर्म अपना सकते हैं – यदि कोई व्यक्ति बौद्ध धर्म अपनाना चाहता है, तो वह किसी बौद्ध गृहस्थ या गृहिणी यानि बौद्ध उपासक या उपासिका से त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कर सकता है।

  3. बौद्ध जीवनशैली अपनाएं – बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का पालन करना, ध्यान (मेडिटेशन) करना, और बुद्ध के धम्म का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है।


क्या बौद्ध धर्म अपनाने के लिए कोई औपचारिकता है?

how to convert to buddhism legally : भारत में बौद्ध धर्म अपनाने के लिए कोई कानूनी बाध्यता नहीं है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपने आधिकारिक दस्तावेजों (जैसे जाति प्रमाण पत्र, टीसी आदि) में धर्म परिवर्तन कराना चाहता है, तो उसे शपथपत्र (अफिडेविट) और सरकारी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

अगर कोई अनुसूचित जाति से संबंधित हिंदू व्यक्ति बौद्ध धर्म अपनाता है वह फिर भी अनुसूचित जातियों सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का हकदार होता है। बौद्ध व्यक्ति को अल्पसंख्यक आरक्षण का भी लाभ होता है। अभी आप जान गए होंगे कि बौद्ध धर्म कैसे अपनाया जाता है। 

निष्कर्ष

बौद्ध धर्म अपनाना एक व्यक्तिगत निर्णय है, जो त्रिशरण, पंचशील और बौद्ध जीवनशैली के पालन से पूर्ण होता है। इसे आप किसी सार्वजनिक समारोह में या निजी रूप से भी अपना सकते हैं।

how to adopt buddhism in india


बौद्ध प्रमाण पत्र – बौद्ध धर्म अपनाने वाले व्यक्ति को बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा ‘बौद्ध प्रमाण पत्र’ भी मिल सकता है।


यह भी पढ़ें

 

 

‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :


दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।

धम्म धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए हमें फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य करें। संपर्क के लिए आप ई-मेल कर सकते हैं।

35 thoughts on “बौद्ध धर्म कैसे अपनाया जाता है? | How to adopt Buddhism?

  1. Mujhe pure family sahit baudh dharm me aana hai mai unka sab bat puri karne ki koshish karta hu lekin abhi tak mujhe buddh diksha nahi mili hai, aur mai apne bachcho ke sath apnana chahta hu, koi upaye hai to bataye.

    1. कृपया, बौद्ध धर्म अपनाने के संदर्भ में राजरत्न आंबेडकर जी से संपर्क करें।

      1. Mo. No. Do yaro please mujhe baudhh dhamma ki diksha Lena ha

        Mai prakash Navrange from udena district dhamtari state Chhattisgarh
        Mai apni life me baudhh dhamma ki diksha le kar Jan manash ki seva karna chahta hu

      2. मे बोध धर्म अपनाना चाहता हु

  2. मित्र ,नमस्कार
    मैं बुद्ध जी
    के मार्गदर्शन पर चलना चाहता हूं
    मुझे दीक्षा चाहिए

    मैं ब्राह्मण जाति से हूं
    और सामाजिक समानता में निष्ठा रखता हूं

    महोदय ,मेरा मार्गदर्शन करे

  3. Mai bodh shram me aana chahti hu…mai ab ess sansar se vairagya lena chahti hu. Mai diksha le kar apne antaratma me lene hona h…

  4. मै बुद्ध धर्म को अपनाना चाहता हु क्या करना होगा कृपया बताइये

  5. मै बुद्ध धर्म को अपनाना चाहता हु क्या करना होगा कृपया बताइये

  6. मै बुद्ध धर्म को अपनाना चाहता हु क्या करना होगा कृपया बताइये

  7. Main baudh Dharm se Kafi prabhavit hun aur main Iske tri Ratan ko bhi follow karta hun aur iski Panchshil ko bhi phone per aap follow karta hun Ab Mujhe lag raha hai ki Samay a Gaya Hai hindu dharm Ko tyagne Ka aur bahut Dharm apnane ka Samrat Ashok ki histry padh kar main bhi Kafi prabhavit Hua Aise Mahan Raja Ne Jab hindu dharm ko chhodkar baudh Dharm apnaya doctor Babasaheb Ambedkar Jaise vidwan Ne bahut Dharm apnaya to ab next vidwan main Kah Raha Hun Deewan

  8. मी obc मधून बौद्ध धर्म स्वीकारला आहे तरी मला बौद्ध sc जातीचा दाखला हवा आहे तर मला त्यासाठी काय करावं लागेल?

    1. धर्मांतर केल्यानंतर धर्म बदलतो, प्रवर्ग बदलत नाही. तुम्ही आधी ओबीसी हिंदू होता तर आता तुम्ही ओबीसी बौद्ध आहात. जे लोक SC च्या 59 जातींच्या यादीत समाविष्ट असतील, त्यांनाच SC समजण्यात येते. बहुतांश बौद्ध समाज हा SC प्रवर्गात येतो, पण इतर बौद्ध समाज हा ST, OBC आणि खुल्या प्रवर्गात सुद्धा आहे.

  9. मैं बुद्ध धर्म को अपनाना चाहता हूं उसके बारे में सारी जानकारी चाहिए कहां जाना पड़ेगा क्या करना पड़ेगा जय हिंद वंदे मातरम फौजी करतार सिंह

  10. मैं अनुसूचित जाति से हूं। मुझे बुद्ध धम्म में दीक्षा लेना हैं, संन्यासी लेना बौद्ध में मैं क्या ले सकती हूं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!