2024 में, आंबेडकर को हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे अधिक पढ़ा गया, उनके बाद गांधी थे; देखें टॉप 20 लिस्ट

Last Updated on 13 October 2025 by Sandesh Hiwale

विश्व हिंदी दिवस 2025 (10 जनवरी) के अवसर पर हम ऐसे शीर्ष 20 सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के बारे में जानेंगे, जिनके साल 2024 में हिन्दी विकिपीडिया पर बने लेख सबसे ज्यादा बार देखें या पढ़े गए हैं। – हिन्दी विकिपीडिया पर प्रसिद्ध व्यक्तित्व 2024

Top 20 most famous personalities on Hindi Wikipedia in 2024
हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Top 20 most famous personalities on Hindi Wikipedia in 2024

भारत की अधिकतम आबादी हिंदी भाषा जानती है, और इसलिए यह जानना दिलचस्प है कि हिन्दी विकिपीडिया पर यानी हिंदी पाठकों के बीच सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व कौन है। इस लेख में वर्ष 2024 के हिंदी विकिपीडिया पर शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची प्रसिद्ध की गई है।

विकिपीडिया (Wikipedia) दुनिया भर में 300 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है; अंग्रेजी विकिपीडिया, हिंदी विकिपीडिया, मराठी विकिपीडिया, तमिल विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया, जापानी विकिपीडिया जैसे विकिपीडिया के संस्करण हैं। हम यहां केवल हिन्दी विकिपीडिया पर विचार कर रहे हैं।

 

हमने अक्सर फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोकप्रिय लोगों के बारे में सुना है। विभिन्न सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले लोगों का नेटिज़न्स पर बहुत बड़ा प्रभाव है।

इस प्रकार ‘विकिपीडिया’ पर भी प्रभावशाली और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ा जाता हैं। इससे इंटरनेट जगत में सोशल मीडिया के साथ साथ विकिपीडिया का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। विकिपीडिया पर जिस व्यक्ति लेख सबसे ज्यादा पढ़ा जाता है वह व्यक्ति जनमानस में लोकप्रिय, प्रभावशाली एवं महान माना जाता है।

 

2024 : टॉप 20 – हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व

आम तौर पर, महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इन दो दिग्गज नेताओं के नाम हमेशा सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों की सूची में सबसे ऊपर रहते हैं। हिंदी विकिपीडिया भी अपवाद नहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए चरित्रलेखों का अध्ययन करने पर पता चलता है कि इस साल भी, हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे प्रसिद्ध लोगों में पहले नंबर पर डॉक्टर आंबेडकर है, तथा महात्मा गांधी दूसरे नंबर पर है।

2022 और उससे पहले यह एकदम उलट था यानी गांधी पहले और आंबेडकर दूसरे स्थान पर रहते थे। अब तक के हिंदी विकिपीडिया सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों में महात्मा गांधी एवं डॉ. बाबासाहब आंंबेडकर सबसे आगे हैं।

साल 2024 के हिंदी विकिपीडिया पर सबसे अधिक देखे गए (views) शीर्ष 20 सबसे प्रसिद्ध चरित्र लेखों के नाम निम्नलिखित हैं। ‘बदलाव’ कॉलम पिछले साल 2023 की रैंक की तुलना में हुए बदलाव को दर्शाता है। 

 

Top 20 Most Viewed People on Hindi Wikipedia of 2024

रैंकचरित्र लेखपेजव्यूजबदलाव
110,55,802steady
29,21,965steady
37,01,682Increase3
4664,070Increase4
5661,063Increase2
6621,759*
7608,591Increase10
8584,902Decrease5
9562,282Increase1
10538,339Decrease6
11516,031Increase2
12 505,576*
13505,177Decrease2
14497,226Decrease5
15440,562Increase3
16425,766Increase1
17417,822*
18416,455Decrease6
19413,053*
20400,379Decrease15
संदर्भ

पेजव्यूज‘ के कॉलम में बताया गया है कि लेख को कितनी बार पढ़ा या देखा गया है। उदाहरण – भीमराव आंबेडकर लेख 10 लाख 56 हजार बार देखा गया।

बदलाव‘ के कॉलम में पिछले वर्ष (2023) की रैंकिंग की तुलना इस वर्ष (2024) की रैंकिंग की गई हैं। 

उदाहरण – संत कबीर की रैंक 2023 में छठी थी और इस वर्ष 2024 में तीसरी हो गई है, यानि 3 की वृद्धि हुई है। सुभाष चन्द्र बोस की रैंकिंग में 5 की गिरावट आई है यानी 2023 में उनकी रैंक 9वीं थी और 2024 में वह घटकर 14वीं हो गए हैं।

‘ चिह्न ऐसे व्यक्तियों के लिए है जिनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी रैंकिंग दोनों ही साल समान थी। उदाहरण – भीमराव आम्बेडकर और महात्मा गांधी।

चिन्ह ‘*‘ ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो पिछले वर्ष 2023 की टॉप 20 लोगों की सूची में शामिल नहीं थे। उदाहरण – जयशंकर प्रसाद, मिया खलीफ़ा आदी।

 

इस बार भी डॉ. आंंबेडकर अव्वल और म. गांधी दूसरे स्थान पर!

2023 और 2024 इन दोनों वर्षों में हिंदी विकिपीडिया पर बाबासाहेब आंबेडकर को महात्मा गांधी से ज्यादा बार पढ़ा गया है, हालांकि इस बार 2024 में दोनों लेख में पढ़ने वालों की संख्या में 1,33,837 का अंतर है (पिछले वर्ष 2023 में महज साढ़े 15000 का अंतर था)।

हर वर्ष की तरह महात्मा गांधी और डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर इस सूची में सबसे आगे हैं। हिंदी लोगों के बीच यह दो दिग्गज नेता सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लेख को पिछले साल (2023 में) 14.85 लाख व्यूज मिले थे, इस साल यह आंकड़ा 4 लाख से कम हो गया है। महात्मा गांधी के लेख के व्यूज 5 लाख कम हो गए।

आप देख सकते हैं कि पिछले साल 2023 की तुलना में इस साल आंबेडकर और गांधी दोनों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की रैंकिंग में 4 से वृद्धि हुई। 2023 में मोदी जी की रैंक आठवीं थी, जो 2024 में चौथीं हो गई। 

 

2023 की रैंकिंग की तुलना 2024 की रैंकिंग से करे तो, कबीर और मोदी के अलावा तुलसीदास, अटल बिहारी वाजपेयी, स्वामी विवेकानंद, एपीजे अब्दुल कलाम, नीम करौली बाबा और रानी लक्ष्मीबाई के चरित्रलेखों की रैंकिंग में वृद्धि हुई है।

दूसरी ओर, प्रेमचंद, गौतम बुद्ध, महादेवी वर्मा, सुभाषचंद्र बोस, विराट कोहली और महाराणा प्रताप की रैंकिंग में गिरावट आई है।

इस बार भगत सिंह और शिवाजी महाराज टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाए। रतन टाटा की मत्यु के कारण हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें 5  लाख बार पढ़ा और वह 12वीं रैंकिंग पर रहे। 

इस बार पूर्व पॉर्नस्टार मिया खलीफ़ा भी टॉप 10 में रही। इससे पहले वालें वर्षों में पूर्व पोर्नस्टार सनी लियोनी भी हिंदी विकिपीडिया के सबसे अधिक पढ़े गए टॉप 20 लेखों में रही है।

 

क्लियोपाट्रा को 3,467,720 वुज मिले दिखाई देते हैं, किंतु उसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। सैमसंग एंड्रॉइड स्मार्टफोन वॉयस कमांड क्लियोपेट्रा पर विकिपीडिया लेख खोलने का सुझाव देता है। चूंकि यह एक लोकप्रिय उपकरण है, इसलिए अधिकांश views अनजाने में होते हैं। – हिंदी विकिपीडिया पर प्रसिद्ध व्यक्तित्व 2024

 

 

हिन्दी विकिपीडिया क्या है? 

हिन्दी विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ किया गया था और जनवरी 2025 तक इस पर 1,63,000+ लेख और 8,00,000+ पंजीकृत सदस्य हैं।

यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है।


यह भी पढ़े


दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।

धम्म धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए हमें फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य करें। संपर्क के लिए आप ई-मेल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!