विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) के अवसर पर हम ऐसे शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों के बारे में जानेंगे, जिनके साल 2023 में हिंदी विकिपीडिया पर बने लेख सबसे ज्यादा बार देखें या पढ़े गए हैं। भारत की अधिकतम आबादी हिंदी भाषा जानती है, और इसलिए यह जानना दिलचस्प है कि हिन्दी जगत में हिंदी पाठकों के बीच सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व कौन है। देखिए, 2023 के हिंदी विकिपीडिया पर शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची…

आम तौर पर, महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इन दो दिग्गज नेताओं के नाम हमेशा 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों की सूची में सबसे ऊपर रहते हैं। इस बार, हिंदी जगत में सबसे प्रसिद्ध लोगों में पहले नंबर पर बाबासाहेब आंबेडकर है और महात्मा गांधी दूसरे नंबर पर है।
कई लोग ऐसा सोचते हैं कि ‘विकिपीडिया’ यानी ‘अंग्रेजी विकिपीडिया‘ है, लेकिन ऐसा नहीं है। विकिपीडिया दुनिया भर में 318 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है; अंग्रेजी विकिपीडिया, हिंदी विकिपीडिया, मराठी विकिपीडिया, तमिल विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया, जापानी विकिपीडिया जैसे विकिपीडिया के संस्करण हैं। हम यहां केवल हिन्दी विकिपीडिया पर विचार कर रहे हैं।
- साल 2022 के मराठी विकिपीडिया पर शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व
- Top 20 Most Viewed Personalities on Hindi Wikipedia (by year – 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 and 2022)
हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ किया गया था और जनवरी 2024 तक इस पर 1,60,000+ लेख और लगभग 7,95,000 पंजीकृत सदस्य हैं। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है।
- टॉप 36 प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व, जिनके विकिपीडियाओं पर बने हैं अधिकतम आर्टिकल
- अब तक के टॉप 30 सबसे प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां (अंग्रेज़ी)
हमने अक्सर फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोकप्रिय लोगों के बारे में सुना है। विभिन्न सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले लोगों का नेटिज़न्स पर बहुत बड़ा प्रभाव है।
इस प्रकार ‘विकिपीडिया’ पर भी प्रभावशाली और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ा जाता हैं। इससे हमारे इंटरनेट जगत में सोशल मीडिया के साथ साथ विकिपीडिया का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। विकिपीडिया पर जिस व्यक्ति लेख सबसे ज्यादा पढ़ा जाता है वह व्यक्ति जनमानस में लोकप्रिय, प्रभावशाली एवं महान माना जाता है।
2023 : टॉप 20 – हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व
साल 2023 के हिंदी विकिपीडिया पर सबसे अधिक देखे गए (views) शीर्ष 20 सबसे प्रसिद्ध चरित्र लेखों के नाम निम्नलिखित हैं। ‘बदलाव’ कॉलम पिछले साल 2022 की रैंक की तुलना में हुए बदलाव को दर्शाता है। अब तक के हिंदी विकिपीडिया सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों में महात्मा गांधी एवं डॉ. बाबासाहब आंंबेडकर सबसे आगे हैं। Top 20 Most Viewed People on Hindi Wikipedia in 2023
रैंक | चरित्र लेख | पेजव्यूज | बदलाव | समग्र रैंक | |
---|---|---|---|---|---|
1 | 14,82,645 | ![]() |
6 | ||
2 | 14,66,937 | ![]() |
8 | ||
3 | 8,21,823 | ![]() |
20 | ||
4 | 8,01,897 | ![]() |
21 | ||
5 | 7,82,199 | ![]() |
22 | ||
6 | 7,79,707 | ![]() |
23 | ||
7 | 7,56,853 | ![]() |
28 | ||
8 | 6,87,562 | ![]() |
33 | ||
9 | 6,87,532 | ![]() |
34 | ||
10 | 6,87,366 | ![]() |
35 | ||
11 | 6,17,666 | ![]() |
46 | ||
12 | 6,09,648 | * | 47 | ||
13 | 6,00,149 | ![]() |
50 | ||
14 | 5,88,292 | ![]() |
51 | ||
15 | 5,81,982 | ![]() |
53 | ||
16 | 5,64,102 | * | 59 | ||
17 | 5,58,371 | * | 62 | ||
18 | 5,47,862 | * | 65 | ||
19 | 5,37,550 | ![]() |
67 | ||
20 | 5,32,438 | * | 68 | ||
संदर्भ |
‘पेजव्यूज‘ के कॉलम में बताया गया है कि लेख को कितनी बार पढ़ा गया है।
‘बदलाव‘ के कॉलम में पिछले वर्ष (2022) की रैंकिंग की तुलना इस वर्ष (2023) की रैंकिंग की गई हैं। उदाहरण – गौतम बुद्ध की रैंक 2022 में छठी थी और इस वर्ष 2023 में चौथी हो गई है, यानि 2 की वृद्धि हुई है। विवेकानंद की रैंकिंग में तीन की गिरावट आई है यानी 2022 में उनकी रैंक सातवीं थी और 2023 में वह घटकर दसवीं हो गए हैं।
‘—’ चिह्न ऐसे व्यक्तियों के लिए है जिनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी रैंकिंग दोनों ही साल समान थी। चिन्ह ‘*‘ ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो पिछले वर्ष 2022 की टॉप 20 लोगों की सूची में शामिल नहीं थे। उदा. लालबहादुर शास्त्री, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, और नीम करौली बाबा आदी।
‘समग्र रैंकिंग‘ में कॉलम में संबंधित चरित्र लेख की रैंकिंग हिंदी विकिपीडिया के सभी प्रकार के सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में देखी गई है। व्यक्ति विशेष लेख में बाबासाहेब आंबेडकर पहले स्थान पर है, जबकि हिंदी विकिपीडिया पर (सभी प्रकार के) पांच लेख उनसे ज्यादा पढ़े गए हैं, और उनका लेख 6 नंबर पर है।

डॉ. आंंबेडकर है सबसे आगे! पहली बार म. गाँधी को पछाड़ा!
बाबासाहेब आंबेडकर को महात्मा गांधी से ज्यादा बार पढ़ा गया है, हालांकि दोनों लेख में पढ़ने वालों की संख्या में महज साढ़े 15000 का अंतर है। हर वर्ष की तरह महात्मा गांधी और डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर इस सूची में सबसे आगे हैं। हिंदी लोगों के बीच यह दो दिग्गज नेता सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।
आप देख सकते हैं कि पिछले साल 2022 की तुलना में इस साल प्रेमचंद की (तीसरी) रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉ आंबेडकर की रैंकिंग में एक से वृद्धि हुई। 2022 में बाबासाहेब रैंक दूसरी थी, जो 2023 में पहली हो गई, इस तरह गांधी की भी रैंकिंग भी पहली से दूसरी हुई।
2022 की रैंकिंग की तुलना 2023 की रैंकिंग से करे तो, उसमें गाँधी जी, तुलसीदास, अब्दुल कलाम, भगत सिंह, और रानी लक्ष्मीबाई की रैंकिंग में गिरावट आई है। प्रेमचंद और शिवाजी महाराज की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।
क्लियोपाट्रा को 3,473,303 वुज मिले दिखाई देते हैं, किंतु उसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। सैमसंग एंड्रॉइड स्मार्टफोन वॉयस कमांड क्लियोपेट्रा पर विकिपीडिया लेख खोलने का सुझाव देता है। चूंकि यह एक लोकप्रिय उपकरण है, इसलिए अधिकांश views अनजाने में होते हैं।
यह भी पढ़े
- डॉ. आंबेडकर के नाम पर हैं 14 विश्वविद्यालय, जानिए पूरी लिस्ट
- डॉ. आंबेडकर की तीन सबसे ऊंची मूर्तियां
- प्रसिद्ध बौद्ध हस्तियां
- आंबेडकर परिवार की संपूर्ण जानकारी
- बौद्ध धर्म से सम्बंधित सभी लेख
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से सम्बंधित सभी लेख
‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :
दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।
धम्म धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए हमें फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य करें। संपर्क के लिए आप ई-मेल कर सकते हैं।